https://images.jansatta.com/2020/09/sukhoi-620x400.jpg?w=680
भारतीय वायुसेना पूर्वोत्तर की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में सैन्य ठिकाना बनाना चाहती है।

India-China Border News Live Updates: चीन को लेकर बड़ा खुलासा! पीएम मोदी समेत देश की 10 हजार हस्तियों पर नजर रख रहा ड्रैगन

India-China Border News, India-China LAC Standoff Live Updates: बताया जा रहा है कि पीएलए ने गुरुंग हिल और मगर हिल के बीच में पड़ने वाली Spanggur Gap में विभिन्न जगहों पर अपनी सैन्य तैनाती 30 अगस्त से ही करना शुरू कर दिया था।

by

India-China Border News Live Update: चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच एक अहम खुलासा हुआ है। दरअसल शेनजेन बेस्ड टेक्नोलॉजी कंपनी देश के 10 हजार से ज्यादा गणमान्य लोगों पर नजर रख रही है। जिन लोगों पर नजर रखी जा रही है, उनमें पीएम मोदी, देश के राष्ट्रपति, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विभिन्न प्रदेशों के सीएम, सेना के पूर्व और मौजूदा जनरल, विभिन्न उद्योगपति आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि यह कंपनी चीनी सरकार के नियंत्रण में आती है और चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी से भी इसका संबंध है।

हिंद महासागर में चीन की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। दरअसल दक्षिणी चीन सागर की तरह ही हिंद महासागर में भी अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। यहां भारत से उसे कड़ी चुनौती मिलेगी। वहीं अब अमेरिका ने भी मालदीव के साथ अहम समझौता करते हुए उसके एक द्वीप पर अपने बमवर्षक विमान तैनात करने की योजना बनायी है। इससे भारत की चुनौती से जूझ रहे चीन की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

चीन भारत को घेरने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में वह भारत के पड़ोसी देशों में खूब निवेश कर रहा है। इसी कड़ी में चीन म्यांमार में भी अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा था लेकिन अब भारत के नजरिए से एक अच्छी खबर आयी है। दरअसल म्यांमार की सरकार और सेना अब चीन से दूर जाती दिखाई दे रही है। दरअसल म्यांमार सरकार चीन के कर्ज के जाल में फंसने को लेकर सतर्क है और चीन के कर्ज से बनने वाले कई प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का निधन, जाने अपडेट्स

कोरोना से ठीक होने के बाद दूसरी बार AIIMS में भर्ती हुए अमित शाह